मैं हूँ होनहार प्रतियोगिता हुई संपन्न
बस्ती। विकासखंड बस्ती सदर के न्याय पंचायत महसों और भैंसहिया के कुल 53 छात्र ने "मैं हूं होनहार" कनेक्टिंग एजुकेशन में प्रतिभाग किया जिसमें कुल 30 प्रश्न की बुकलेट दी गई अवगत कराना है कि परीक्षा से पूर्व 10 दिन पहले 100 प्रश्नों की बुकलेट सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई थी उसकी सभी विद्यालयों ने बच्चों की तैयारी कराई और सभी बच्चों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। परीक्षा के तुरंत बाद परीक्षा फल घोषित किया गया, परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा की छात्रा पलक पाण्डेय 30 में 30 अंक प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा की छात्रा आयुषी गुप्ता 30 में 30 अंक तथा इसी विद्यालय का छात्र हरिओम गौड़ 29 अंक तथा प्राथमिक विद्यालय छबीलाहाखोर का छात्र आर्यन गिरी 29 अंक तथा प्राथमिक विद्यालय दुधौरा की छात्रा मुस्कान 29 अंक और प्राथमिक विद्यालय भैंसहिया का छात्र सिद्धार्थ यादव 29 अंक और प्राथमिक विद्यालय मुड़कट्टी का छात्र हर्षपाल 29 अंक प्राप्त किया कुल 7 छात्रों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा अवगत कराना है यह परीक्षा ब्लॉक संयोजक टीम एआरपी बस्ती सदर के अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में तथा डॉ0 राम शंकर पाण्डेय, अविनाश शुक्ला, उमाशंकर और आशुतोष पाण्डेय के सहयोग से आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल परिणीता सिंह, अमरेंद्र प्रजापति, पूजा दुबे, ज्योति शुक्ला, प्रियंका गुप्ता, सरोज सिंह, माधुरी सिंह, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, ज्योति मिश्रा,बृजेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
जिला संयोजक आशीष कुमार श्रीवास्तव एसआरजी पर्यवेक्षक के रुप में मैं हूं होनहार कनेक्टिंग एजुकेशन के सफल संपादन के लिए मिशन प्रेरणा बस्ती सदर टीम की सराहना की और कहा वर्तमान परिदृश्य में परिषदीय विद्यालय कॉन्वेंट विद्यालयों से आगे निकलेंगे और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला जी के नेतृत्व में बस्ती जनपद प्रेरक जनपद के रूप में स्थापित होगा केंद्र व्यवस्थापिका प्रज्ञा गुप्ता कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय द्वारा 3 कक्षा कक्षों में बच्चों को अनुशासित ढंग से बैठा कर परीक्षा संपन्न कराई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत कुमार ओझा ने सभी छात्रों को और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा आयोजक मंडल द्वारा इस प्रकार की परीक्षाएं बच्चों में प्रतियोगिता के प्रति समझ विकसित करेंगे और यह परंपरा सतत चलती रहनी चाहिए। जिसके लिए मिशन प्रेरणा बस्ती सदर के टीम की सराहना की मैं हूं होनहार कनेक्टिंग एजुकेशन ब्लॉक बस्ती सदर के आयोजक अनिल कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा प्रत्येक नया पंचायत में इस प्रकार की परीक्षा आयोजित की जाएगी और इस प्रकार एक ब्लॉक स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाएगी और प्रत्येक स्तर पर छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र पलक पाण्डेय, आयुषी गुप्ता, हरिओम, आर्यन गिरी, श्री शुक्ला, मुस्कान, सिद्धार्थ,हर्ष पाल सहित तमाम बच्चों ने अपने अनुभवों को मंच से साझा किया।
इस अवसर पर मधुलिका सिंह, माधुरी सिंह,परिणीता सिंह, ज्योति मिश्रा, प्रियंका चतुर्वेदी ,नूतन कश्यप,पूजा शुक्ला, संतोष भट्ट, प्रवीण पाण्डेय, चौधरी विनोद कुमार गौतम,राजेश चौधरी, चौधरी हीरालाल,गिरजेश चौधरी, रेखा चौधरी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से रंजना सिंह वार्डन सोगरा बेगम, निधि श्रीवास्तव, सविता यादव, सोनी मिश्रा, अमृता सिंह, संगीता सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 7 छात्रों को जिला स्तर पर एक बड़े कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इन सभी छात्रों तथा अध्यापकों को डॉ0 डीके गुप्ता अध्यक्ष भारत विकास परिषद ने शुभकामनाएं दी और कहा इस प्रकार की परीक्षाएं बच्चों की मेधा को निखारने का कार्य करते हैं। इंजीनियर धर्म शंकर त्रिपाठी स्वामी दयानंद सरस्वती सेवार्थ के सदस्य ने सभी छात्रों और अभिभावकों को इस पहल से जुड़ने के लिए बधाई दी। बीआरसी बस्ती सदर मनीष कुमार,विरेंद्र श्रीवास्तव आदि ने सहयोग प्रदान किया।




