बस्ती: आज मनाया जाएगा ‘आयुष्मान भारत दिवस’, लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड

आज मनाया जाएगा ‘आयुष्मान भारत दिवस’

लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड

विशेष उपलब्धि वाले अस्पताल होंगे सम्मानित

बस्ती। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगाठ 23 सितम्बर को मनाई जा रही है।  जनपद स्तर पर ‘आयुष्मान भारत दिवस’ का आयोजन सीएमओ कार्यालय में होगा।

कार्यक्रम के माध्यम से योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने दिए हैं। स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रेहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस एंड इंटिग्रेटेड र्सिवसेज (साचीज) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।    

आयुष्मान भारत के नोडल ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि इस अवसर पर योजना के प्रति लाभार्थियों को जागरूक करने के उपायों पर चर्चा होगी, और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर भी विचार होगा। चुनिंदा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा। लक्षित लाभार्थियों को आमंत्रित कर योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा।

विशेष उपलब्धि वाले अस्पताल होंगे सम्मानित

सरकारी व निजी क्षेत्र के उस अस्पताल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिसने 31 अगस्त 2021 तक सबसे अधिक योजना के लाभार्थियों का उपचार किया हो। ऐसे अस्पताल के प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। अधिकतम उपलब्धि वाले अस्पतालों की सूची साचीज द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

गंभीर बीमारी के उपचारित कुछ लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। अनुभव लिया जाएगा तथा  उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.