शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित
कप्तानगंज,बस्ती। देश के प्रथम उप-राष्ट्रपति,प्रख्यात दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर के अवसर पर बस्ती जिले के कई शिक्षक सम्मानित किए गए।
बस्ती सदर के बीआरसी डिलिया पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल व सदर विधायक दयाराम चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु कप्तानगंज ब्लाक की शिक्षिका डॉ0 कंचन माला त्रिपाठी, डॉ0 रीता सिंह, शिक्षक हरेंद्र यादव,चन्द्र मोहन यादव, स्कंद मिश्रा को सम्मानित किया गया।
जिले के सम्मानित शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी,वेद प्रकाश उपाध्याय,मंगला मौर्य सहित अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।

