शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया,पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन

शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया,पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन

बस्ती।भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस 5 सितंबर 2021 को संपूर्ण भारत वर्ष में शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है।


संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी बनकटी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश शुक्ला के मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कर दीप प्रज्वलन किया।

इस मौके पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ने कहा अच्छा शिक्षक वह है जो जीवन पर्यंत विद्यार्थी बना रहता है और इस प्रक्रिया में केवल किताबों से ही नहीं अपितु विद्यार्थियों से भी सीखता है। शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है जो स्वयं जलकर अपने शिष्यों के जीवन को प्रकाश से भर देता है, कहा जाता है किसी भी बच्चे के लिए सबसे पहले गुरु उसके माता पिता और फिर दूसरे स्थान पर शिक्षक होता है, शिक्षक एक बच्चे के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है इसलिए वह समाज में सर्वोच्च स्थान गुरु का ही माना जाता है।


डा0 सर्व पल्ली राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति बने तो उनके कुछ मित्र और छात्र उनका जन्मदिन मनाने के लिए अनुमति मांगी, उन्होंने उत्तर दिया कि मेरा जन्म अलग से मनाने के बजाए शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मेरे लिए गौरवपूर्ण सौभाग्य होगा, तभी से उनकी जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाने लगी। 


इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह,पेन,देकर शिक्षक दिवस मनाया।

इस मौके पर कमलेश्वर प्रसाद,विनोद कुमार,अनुपम मिश्रा, बालेंद्र,सुनीता चौधरी,सुनीता यादव,विनय कुमार शर्मा,सरिता मीरा,मालती,अध्यनरत छात्र अभिषेक चौधरी,अजीत कुमार,शैलेंद्र,मनीष,निखिल,सुमन,अर्पणा,प्रतिभा स्नेहा,साहिबा आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.