चंदन अस्पताल से आए हुए डॉक्टर्स का आईएमए ने किया स्वागत
बस्ती। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बस्ती के तत्वावधान में एक सतत शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन आईएमए अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बस्ती जनपद के एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमए बस्ती के संरक्षक डॉ केके तिवारी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
जिसमें चंदन अस्पताल लखनऊ से आये हुए विशेषज्ञ चिकित्साविदों जिसमें डॉ अमितेश पाठक (दर्द निवारण विशेषज्ञ) डॉ मनमीत सिंह यूरोलोजिस्ट एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ एवं डॉ अनुपम सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ ने क्रमशः विभिन्न प्रकार के होने वाले दर्द निवारण के प्रबंधन, गुर्दे की क्रियाशीलता में कमी एवं हृदय रोग संबंधी जानकारी विस्तारपूर्वक व्याख्यान माला एवं स्लाइड प्रदर्शन के माध्यम से देते हुए इससे बचाव व निवारण के विषय में भी बताया।
उक्त अवसर पर आईएमए सचिव डॉ नवीन कुमार ने चंदन अस्पताल से आये हुए चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आये दिन निरंतर नयी- नयी तकनीकी का सृजन हो रहा है। अतएव उसके विषय में स्थानीय चिकित्सकों को नवीनतम जानकारी से अवगत होना नितांत आवश्यक होता है। जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन अति आवश्यक होते हैं। इसी कारण आईएमए निरंतर सतत शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। कार्यक्रम का संचालन सुबोध कौल ने किया।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ नवीन कुमार, डॉ अभिजात कुमार, डॉ प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ एपीडी द्विवेदी, डॉ आरके सिंह, डॉ आभा सिंह, डॉ शशि श्रीवास्तव, डॉ श्वेता श्रीवास्तव, डॉ सत्येंद्र राय, डॉ रेनू राय, डॉ उषा सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ एनके चौधरी, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ सीमा चौधरी, डॉ अर्चना चौधरी, डॉ (कै) एससी मिश्रा, डॉ कै पीएल मिश्रा, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ अश्वनी कुमार सिंह, डॉ प्रमिला सिंह, डॉ दीपक श्रीवास्तव, डॉ हेमा श्रीवास्तव, डॉ केपी सिंह, डॉ मुश्ताक अहमद खान, डॉ राशिद अहमद खान, डॉ अभिनव चौधरी एवं डॉ पीके चौधरी समेत तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।




