बीआरसी कप्तानगंज पर शिक्षकों की बैठक सम्पन्न

बीआरसी कप्तानगंज पर शिक्षकों की बैठक सम्पन्न


बीईओ की उपस्थिति में हुई बैठक


शिक्षण कार्य मे शासन की कार्य योजना पर चर्चा


अपने कर्तव्यों का वास्तविक उपयोग करें शिक्षक:बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी


यूपी बस्ती। कप्तानगंज ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई।

जिसमे शासन द्वारा निर्धारित कार्य योजना पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रकाश डाला।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बैठक में प्रतिभाग कर रहे प्रधानध्यापको को संबोधित करते हुए कहा कि 07 सितम्बर को आयोजित ट्विटर अभियान एवं 14 सितम्बर को बीआरसी पर धरने में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करें।

साथ ही शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत शिक्षिका डॉ0 कांचन माला,डॉ0 रीता सिंह,शिक्षक चन्द्र मोहन यादव,हरेंद्र यादव,स्कन्द मिश्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कामना की।


इस मौके पर सुधीर तिवारी,शिव प्रकाश सिंह,रजनीश यादव,बीपी आनन्द,वेद प्रकाश उपाध्याय, राकेश मिश्रा, हरेंद्र यादव , शेष नाथ, प्रमोद कुमार ओझा, विनय पांडेय,महेंद्र वर्मा, सच्चिदानंद मिश्र, गौरव चौधरी,परमानंद,शिव प्रकाश,राजेश सक्सेना,इंद्रावती,शिल्पी,वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.