जिले के सभी थानों में वादी संवाद दिवस का आयोजन

जिले के सभी थानों में वादी संवाद दिवस का आयोजन

थाना अध्यक्ष कप्तानगंज बृजेश सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज थाने पर बुधवार को हुआ वादी संवाद दिवस का आयोजन

बस्ती। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज थाने पर वादी संवाद दिवस के अवसर पर समस्त विवेचकों की उपस्थित में वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें थाने पर आए समस्त वादियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उनके अधिकारों एवं मुकदमें के प्रगति से अवगत कराया गया।

साथ ही साथ समस्त बीट पुलिस अधिकारियों को बीट के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

मिशन शक्ति मे़ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गयी व समस्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा थाना स्थानीय के समस्त उ0नि0 का ओआर किया गया व मुकदमों की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा मुकदमों को गुण दोष के आधार पर निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया।

थाना स्थानीय के मेस /भोजनालय का निरीक्षण किया गया तथा मेस में साफ सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

समस्त अधिकारी/ कर्मचारी का सम्मेलन/ गणना की कार्यवाही की गयी।

थाना स्थानीय के वांछित अभियुक्त व गुंडा एक्ट के जिला बदर अपराधियों पर नियन्त्रण रखने हेतु दबिश दिया गया।

थाना स्थानीय के समस्त आवासीय बैरकों /शौचालयों का निरीक्षण किया गया व नियमित साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.