गरीबों के इलाज के लिए सरकार बनवा रही आयुष्मान कार्ड

गरीबों के इलाज के लिए सरकार बनवा रही आयुष्मान कार्ड

16 से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा

आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों का होगा मुफ्त इलाज


यूपी,बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर आयुष्मान कार्ड कैंप का उद्घाटन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने आयुष्मान कार्ड कैंप का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान मंडल के उपाध्यक्ष डॉ0 सुभाष पाण्डेय एवं सीएससी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज ने बताया यह सरकार की यह प्रभावी योजना देश हित में गरीबों के हित में गरीब परिवार में किसी भी अवस्था में मरीज के हित में है।


आयुष्मान कार्ड का बन जाना एक लाभकारी कदम है। ऐसे में इस योजना का विस्तारीकरण करते हुए डॉ0 मनोज कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं इसकी पात्रता के विषय में जानकारी दी। 

निशुल्क आयुष्मान कार्ड आयुष्मान पखवाड़ा 16 सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक चलेगा।

सीएससी कप्तानगंज सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गांव जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रही है। सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना आम जनमानस के लिए लाभप्रद है। जो भी व्यक्ति या परिवार इस कार्ड की पात्रता रखते हो वह आवश्यक रूप से आयुष्मान बनवा ले। उक्त बातों को कहते हुए मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों में डॉ0 फरदीन डॉ0 पारसनाथ चौधरी,एचईओ शारदा प्रसाद,फार्मासिस्ट रामजियावन,अनिल गिरी,राम स्नेह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,बूथ अध्यक्ष रामसमुझ चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में समस्त ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड वितरण हेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।


"योजना की जानकारी"

"कैसे बनवाने आयुष्मान कार्ड"

आयुष्मान कार्ड सूचीबद्ध निजी व सरकारी अस्पतालों एवं जन सेवा केंद्रों पर निशुल्क बनाए जाते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए व्यक्तिगत पहचान हेतु आधार कार्ड लेकर जाएं।

परिवार के पहचान हेतु राशन कार्ड अथवा प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री का पत्र या परिवार रजिस्टर की नकल साथ लेकर जाएं।

"पात्रता जानने/निशुल्क इलाज के लिए"

नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में आयुष्मान मित्र से मिले। नजदीकी जन सेवा केंद्र पर संपर्क करें या निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 4444 पर कॉल करें।


"योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं"

प्रति परिवार प्रतिवर्ष 05 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा।

गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग,किडनी रोग, घुटना प्रत्यारोपण, कैंसर एवं सर्जरी इत्यादि की सुविधा।

केवल भर्ती मरीजों को ही निशुल्क उपचार की सुविधा।

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ayushmanup.in को क्लिक कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.