कप्तानगंज विकासखंड के बिहरा मिनी स्टेडियम में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

 बस्ती: दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

कप्तानगंज विकासखंड के बिहरा मिनी स्टेडियम में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों का हौसला वर्धन करने पहुंचे समाजसेवी


खेल से शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का होता है विकास:इं0 वीरेंद्र कुमार मिश्रा

कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहरा के स्टेडियम में दो दिवसीय कबड्डी का आयोजन किया गया।

यूपी बस्ती

कबड्डी का आयोजन मोहम्मद यूसुफ उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में 02 अक्टूबर को किया गया, दो दिवसीय कबड्डी का समापन रविवार को होना है।

कबड्डी टूर्नामेंट के व्यवस्थापक प्रेम प्रकाश यादव,भारतीय सेना में तैनात सनी सिंह कोच के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील कुमार सिंह एवं रेफरी के रूप में डॉ0 रत्नेश कुमार सिंह व रज्जब शाह रहे। 

रविवार की प्रथम पाली में हुई कबड्डी में एक ही गांव जोगहटा की ए व बी टीमों के बीच मुकाबला हुआ। 

जिसमें जोगहटा ए की टीम ने 4 पॉइंट से जीत हासिल किया। 

क्षेत्रीय कबड्डी आयोजन में बस्ती व संत कबीर जनपद की कबड्डी टीमों ने भी प्रतिभाग किया।

रविवार को कबड्डी का शुभारंभ करने पहुंचे कप्तानगंज क्षेत्र के समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें कबड्डी खेल में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

बताया कि कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसमें दोनों टीमों को नियमानुसार खेलने की आवश्यकता है एवं शारीरिक शक्तियों के साथ बौद्धिक शक्तियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसका प्रयोग करना एक खिलाड़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौसला वर्धन किया एवं भविष्य में खेल से आगे पढ़ने की प्रेरणा दी। 

कबड्डी के व्यवस्थापक के द्वारा प्रथम विजेता टीम को 5100 रुपये एवं उपविजेता टीम को 2500 उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.