पूर्व माध्यमिक विद्यालय वेदपुर नचना में मनाई गई गांधी जी की जयंती
यूपी, बस्ती। जिले के दुबौलिया क्षेत्र के वेदपुर नचना पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ललन चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में 02 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
जिसमें बतौर अतिथि पहुंचे समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने उपस्थित बच्चों,अभिभावकों, एवं शिक्षकों से परिचय प्राप्त करते हुए दोनों विभूतियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की अविस्मरणीय छवि भारत देश में सदैव अमर रहेगी। उनका नाम हिंदुस्तान के पटल पर सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। वह सदैव हम लोगों के हृदय में रहेंगे।
इस अवसर राजेश त्रिपाठी अनिल उपाध्याय, शेर सिंह,अम्बरीश त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक,बच्चे एवं विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।


