बस्ती: सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

 बस्ती: सड़क हादसे में एक की मौत,एक घायल


यूपी,बस्ती। हाइवे के महराजगंज फ्लाई ओवर पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा चचेरा भाई गम्भीर रूप घायल हो गया। 

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस व हाईवे के देवदूत कहे जाने वाले पत्रकार प्रमोद ओझा और एनएचएआई की टीम ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि इस फ्लाईओवर पर लगातार हादसे हो रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार बतायी जाती है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव के रहने वाले लक्ष्मी चौहान व चचेरे भाई सन्नी चौहान को शनिवार की सुबह महराजगंज फ्लाई ओवर पर उनकी बाइक में किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई,और वह गिर गए, तेज रप्तार ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। घटना में लक्ष्मी चौहान (28 वर्ष) ट्रक के पहिये के नीचे आ गये और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुबह हुए इस हादसे में जब तक लोग दौड़कर जाते वाहनों को रुकवाते तब तक शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गये। जिससे शव दो टुकड़ों में हो गया। जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका चचेरा भाई सन्नी 17 वर्ष जो कि गम्भीर रूप से घायल है। दूसरे वाहनों की चपेट में आने से बच गया। सूचना मिलने पर पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.