कप्तानगंज के इंदिरा भवन पर हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा ने किया ध्वजारोहण

कप्तानगंज के इंदिरा भवन पर हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा ने किया ध्वजारोहण 

02 अक्टूबर गांधी जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री 

इंदिरा फाउंडेशन की ओर‌ से हुआ पंचवटी का पौधारोपण

लोगों ने रखें अपने विचार और कहा कि दोनों विभूतियों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता 


कप्तानगंज, बस्ती। शनिवार को दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर कप्तानगंज के इंदिरा भवन सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के अलावा विद्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शात्री का जन्म दिन मनाया गया।


कप्तानगंज के पिकौरा स्थित इंदिरा भवन पर पूर्व की वर्षों की इस वर्ष भी बड़े ही सादगी के साथ 02 अक्टूबर गांधी जयंती के रूप में मनाया गया। 

इस मौके पर फोरलेन पर घायलों के लिए फरिस्ता बन कर पहुंचने वाले हाइवे के देवदूत समाजिक कार्यकर्ता प्रमोद ओझा द्वारा इंदिरा भवन पर जिंदल फाउन्डेशन की प्रेरणा से स्थापित नेशनल फ्लैग राष्टीय ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बड़े शिद्दत से याद किया। इस अवसर पर प्रमोद ओझा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 02 अक्टूबर पूरे भारत वर्ष के लिए बेहद खास दिन है। क्योंकि इस दिन राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म के साथ ही देश के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती इसी तारीख को है। बापू सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विश्व भर में देश के आजादी में अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं। इंदिरा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व निजी सचिव राज्यसभा सचिवालय नई दिल्ली रहे अजय पाण्डेय ने दोनों विभूतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले बापू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं, और कल भी जिंदा रहेंगे। लाल बहादुर शास्त्री जी प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। विदेशों में भी उनके विचारों और निडरता की तारीफ की जाती है। लाल बहादुर शास्त्री वो नाम है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया। शास्त्री जी ने ही जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। इसलिए इन दोनों महान विभूतियों को बड़ी अकीदत के साथ पूरा देश याद करता है। देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम के पश्चात शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के तहत इंदिरा फाउंडेशन की ओर से पंचवटी पौधे रोपित किए गए।

इस मौके पर डा0 दिनेश विश्वकर्मा, वृजेश तिवारी,अजय प्रजापति,दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार,वृजेश उपाध्याय सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.