बस्ती। महादेवा विधानसभा में सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर संकल्प लिया गया कि गरीब, मजदूर, किसान के लिए 2022 में सपा की सरकार बनानी है।
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष आलम अंसारी ने ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष पर जानकारी देते हुए उन्हें देश के बड़े संघर्ष कारी नेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा की आजादी के बाद सिर्फ एक पार्टी की सत्ता से अलग हटकर पिछड़ों तथा वंचित लोगों में राजनीतिक चेतना तथा भागीदारी देने का काम केवल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया।
