बेसिक शिक्षा में वैदिक गणित चर्चा मंच की हुई स्थापना

बेसिक शिक्षा में वैदिक गणित चर्चा मंच की हुई स्थापना 



बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती में कक्षा चार से आठ का गणित की पाठ्य पुस्तकों में समाहित पर वैदिक गणित विषय पर चर्चा मंच स्थापित किया गया और प्राचार्य कृपा शंकर वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को एक दिवसीय ओरिएंटेशन किया गया। जिसमें अलीउद्दीन प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा वैदिक गणित का संक्षिप्त इतिहास बताया गया और प्रवक्ता अजय प्रकाश मौर्य द्वारा कक्षा चार से आठ तक के गणित में मूलभूत सूत्रों की उपयोगिता पर चर्चा की गई। गणित विषय के समस्त एआरपी तथा आशीष कुमार श्रीवास्तव एसआरजी एक दिवसीय ओरिएंटेशन में प्रतिभाग किये। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कृपा शंकर वर्मा ने बताया गणित रूपी समुद्र का अंत नहीं है और वैदिक गणित के संबंध में विद्वानों के बीच आने प्रकार की भ्रांतियां हैं। हमारे संस्कृति और सभ्यता के विकास का इतिहास वैदिक गणित के विकास से जुड़ा हुआ है अलीउद्दीन प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने बताया वैदिक गणित केवल गणित ही नहीं है बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर है इसे सहयोग कर रखना हम भारतीयों का पावन कर्तव्य बनता है। आशीष श्रीवास्तव एसआरजी ने बताया प्राचीन भारत में गणित ने जो प्रगति की है भविष्य के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। हमारे संस्कृति एवं सभ्यता के विकास का इतिहास वैदिक गणित के इतिहास से जुड़ा हुआ है इस एक दिवसीय ओरिएंटेशन में अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ0 अरविंद कुमार, संजय कुमार चौधरी, राज कुमार बरनवाल, बालमुकुंद,चंदन श्रीवास्तव, रामजीत यादव, महेंद्र लाल, सुधीर कुमार सिंह, मनोज कुमार उपाध्याय, डॉ0 अनूप सिंह, रमेश चंद्र चौधरी, अशोक कुमार मिश्र, अजीत प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रवक्ता अलीउद्दीन ने ओरियंटेशन का समेकन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.