फैजाबाद मार्ग दुर्घटना में प्रधान की मौत
यूपी,हर्रैया,बस्ती। स्थानीय थानांतर्गत ग्राम पंचायत रूपगढ़ के प्रधान की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपगढ़ निवासी 35 वर्षीय मनमोहन यादव पुत्र रामकुमार यादव गांव के ही अनिल यादव पुत्र राजाराम यादव को बाइक से अयोध्या टेट की परीक्षा दिलाने जा रहे थे। रविवार की सुबह आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग फैजाबाद बाईपास पर अचानक एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने के चलते रेफर कर दिया। लखनऊ के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
