बस्ती: ओवरडोज इंजेक्शन देकर बच्चे को मारने के जुर्म में 05 नर्सों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बड़ी लापरवाही:-


बस्ती: ओवरडोज इंजेक्शन देकर बच्चे को मारने के जुर्म में 05 नर्सों के खिलाफ मुकदमा दर्ज




बता दें विगत दिनों कलवारी थाना क्षेत्र के भैरोपुर के रहने वाले आशिफ अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टर बीपी यादव को दिखाया था, डॉ0 बीपी यादव ने कहा बच्चे की स्थिति ठीक नहीं है। उसे एडमिट करना पड़ेगा, जिस पर बच्चे के पिता ने बेटे फैजान को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया, बीमार बच्चे के पिता ने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स बच्चे का इलाज शुरू करने के लिए कहा,  तब स्टाफ नर्सों ने कहा चाय पी कर आ रही हूं। वहीं 10 मिनट इंतजार करने के बजाय पीड़ित के पिता ने करीब आधे घंटे तक इंतजार किया फिर स्टाफ नर्स के इलाज ना शुरू करने पर पीड़ित ने डॉक्टर बी पी यादव को फोन लगाया जिससे नाराज स्टाफ नर्सों ने गुस्से में आकर फोन को गुस्से में काट कर पीड़ित पिता के हाथ में फोन थमा दिया और नर्स कुर्सी से उठ कर खड़ी हुई कहा चलो तुम्हारे बच्चे का इलाज अच्छे से करते हैं, गुस्से में आकर नर्सों ने जितना इंजेक्शन लिखा गया था वह सारा का सारा ग्लूकोज में डालकर बच्चे को लगा दिया, ओवरडोज इंजेक्शन लगने से बच्चा तड़पने लगा, फिर पीड़ित पिता नर्स के पास पहुंचा कहा बच्चे को झटका आ रहा है तो नर्स ने कहा 10 मिनट बाद शांत हो जाएगा और 10 मिनट बाद बच्चे की सांस हमेशा हमेशा के लिए थम गई। वहीं इस घटना को लेकर मजिस्ट्रेटी जांच कराया गया, जिसको उप न्यायिक अधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने जांच कर लापरवाही बरतने वाले के ऊपर रिपोर्ट लगाया।वहीं मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार धारा 304 के तहत सभी नर्सों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.