बस्ती: शहीदों की याद में कैंडिल मार्च
"तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्नुर (Coonoor) में Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। जो देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।
कप्तानगंज के भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कैंडिल मार्च निकालकर शोक सभा आयोजित की जाएगी।
जिसमें राजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि शहीद जवानों की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु कैंडिल मार्च में अपनी सहभागिता देते हुए भारतीय सभ्यता एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का परिचय दें।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को समय:शाम 04:30 बजे कप्तानगंज चौराहे से ब्लॉक परिसर तक कैंडल मार्च निकाला जायेगा।
अपील किया कि बड़ी संख्या में पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।
