बस्ती: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक दूसरे के हुए सैकड़ों जोड़े

बस्ती: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक दूसरे के हुए सैकड़ों जोड़े

बस्ती सदर 135 जोड़े
कप्तानगंज में 130 जोड़ों की हुई शादी
बहादुरपुर 69 जोड़े
बनकटी और कुदरहा बहादुर पुर कुल 181 जोड़े
रूधौली में 160 जोड़े

बस्ती संवाददाता

कप्तानगंज में 130 जोड़ों की हुई शादी

यूपी,बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कप्तानगंज ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे कप्तानगंज,दुबौलिया व गौर के कुल 130 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तानगंज के विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल रहे। सामूहिक विवाह में कप्तानगंज के 40, गौर के 36 व दुबौलिया के 54 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में 06 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।

विधायक श्री शुक्ल द्वारा विवाहित जोड़ों को पायल, बिछुआ व शाल भेंट करते हुए विदा किया गया।

जिसमे शासन के निर्देश पर नवदम्पति को उपहार स्वरूप घरेलू वस्तुओं को भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा कप्तानगंज के बीजेपी प्रभारी दिलीप चौबे ने किया।  विधायक द्वारा विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप कुकर, अटेची,साड़ी,पैंट शर्ट,कड़ाही, लोटा,गिलास,चम्मच,कटोरी, करछूल,चुनरी,टोपी,गमझा आदि दिया गया।  आचार्य जीबी मारकंडेय,विधि शरण देवा, विजयदास, विजय तिवारी, अजय तिवारी द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। विधायक श्री शुक्ल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुुए कहा कि सरकार बेटियों को लक्ष्मी के रूप में मानती है। 
06 मुस्लिम जोड़ों का निकाह
आर्थिक समस्या से गुजर रहे माता-पिता को अब अपने बेटियों के विवाह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सड़कों के विकास, राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन, छात्रवृत्ति, दिव्यांनजन को ट्राई साइकिल व सभी किसानों को किसान सम्मान निधि देकर सरकार प्रदेश में विकास के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम के समापन पर विधायक श्री शुक्ल द्वारा विवाहित जोड़ों को पायल, बिछुआ व शाल भेंट करते हुए विदा किया गया।

बस्ती

गरीबों के लिये वरदान है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना -दयाराम चौधरी

विवाहित जोड़ों को दिया उपहार

बस्ती। शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शिव हर्ष किसान पीजी कालेज के सामने स्थित मैरेज हाल में 135 जोड़े वैदिक मंत्र के बीच एक दूजे के हो गये। 02 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हुआ। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने विवाहित जोड़ों को उपहार देते हुये उनके मंगलमय जीवन की कामना किया। 
कहा कि गरीब परिवारों के समक्ष विवाह कराना एक चुनौती थी और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनौती के रूप में लिया और सामूहिक विवाह से लोग कर्जदार होने से बच गये। योगी सरकार उन्हें विवाह के अवसर के साथ ही प्रमाण-पत्र और उपहार भी भेंट कर रही है। इस योजना से गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आयी है और उन्हें दहेज रूपी समस्या से मुक्ति मिली।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 बस्ती सदर, 65 साऊंघाट और 5 नगर पालिका क्षेत्र के जोड़ों का विवाह विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। 
गायत्री शक्ति पीठ के विद्वान आचार्यों और मौलवी ने विवाह और निकाह सम्पन्न कराया। विवाह स्थल पर चौतरफा खुशियां देखी गई। सामाजिक कार्यकर्ताओें, भाजपा नेताओें के साथ ही नात रिश्तेदारों ने मंगलगान, ढोल नगाडे, बैण्डबाजा के नात रिश्तेदारों ने भी नये विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, साऊंघाट ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने वर- बधू को आशीर्वाद देते हुये उनके सुखद जीवन की कामना किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी बीडीओ प्रशान्त खरे, सुनील आर्य, जितेन्द्र अरोड़ा, रमाकान्त शुक्ल, रमेश चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, आशीष चौधरी, भारतनाथ यादव, प्रियंका चौधरी, प्रीती यादव, ओम जी पाण्डेय, अखिलेश शुक्ल, राघवेन्द्र पाण्डेय, बादशाह पाण्डेय, नागेन्द्र शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव, राजन पाण्डेय के साथ ही अनेक लोग मौजूद रहे।

रूधौली

160 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न

प्रभारी मंत्री मोती सिंह, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय ने दिया आशीर्वाद

बस्ती। रूधौली विधानसभा क्षेत्र के आश्रम पद्धति विद्यालय वैड़वा माता मंदिर के निकट शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 160 जोड़ांे का विवाह सम्पन्न हुआ। इनमें 14 मुस्लिम जोड़ोें का निकाह विधि विधान से हुआ। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, जटाशंकर शुक्ल, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह आदि ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार देकर उनके सुखद जीवन की कामना किया। वैदिक मंत्र और निकाह के बीच 160 जोड़े एक दूजे के हो गये। ढोल, नगाडा, वैदिक मंत्र के बीच बाराती और घराती दोनों उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज में रचनात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में अनेक गरीब परिवारों के लिये सामूहिक विवाह एक अवसर है और नये जोड़ों को सरकार की ओर से उपहार के साथ ही नकद धनराशि भी दिया जा रहा है जिससे वे अपना जीवन व्यवस्थित ढंग से चला सके। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल की सराहना करते हुये कहा कि वे मेरे पुत्र जैसे हैं, क्षेत्र की जनता उन्हें तीसरी बार विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेगी।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि पिछले साढे चार वर्ष के भीतर विधानसभा क्षेत्र में अनेक सामूहिक विवाह सम्पन्न हुये और लोग मुख्यमंत्री जी की इस योजना से खुश है। कहा कि गरीब परिवार विवाह सम्पन्न कराने में आर्थिक रूप से टूट जाते थे। सामूहिक विवाह मण्डप में जो खुशियां दिख रही है यह नये जोड़ों के जीवन में हमेशा बनी रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने कल्याणकारी योजनाओं के बूते पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने शासन के योजनाओं की जानकारी दी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, महेश सिंह, महेन्द्र सिंह, मन्टू पाठक, मोनू पाठक, विपिन जायसवाल, बब्बू सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, मगन शुक्ल, विकास शर्मा, प्रिंस जायसवाल, सुशील चौधरी, राजू पाण्डेय के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

प्रदेश के ग्राम्य विकास/समग्र विकास विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने बस्ती जनपद के विकास खण्ड रामनगर के अन्तर्गत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका लाभ गरीब परिवार के लोगों को मिल रहा है। सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों में खुशहाली लाने तथा जीवन को बेहतर बनाने में प्रभावी है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने का कि मंत्री जी का आभारी हूं जिन्होंने अपने इस क्षेत्र की जनता एवं 160 जोड़ो को आशीर्वाद देने के लिए समय निकाला इसके लिए हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करते है।श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भाजपा सरकार की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना है इसका लाभ जरूरतमंदों निरंतर मिल रहा है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सभी वर्ग के गरीब व्यक्तियां के पुत्रियों की शादी कराये जाने का प्राविधान है। सामूहिक विवाह में विवाहित प्रत्येक जोड़े पर रूपये 51000/- व्यय किया जाता है। जिसमें 35000/-रूपये विवाहित कन्या के बैंक खाते में भेजा जाता है। 

इसके अलावा 10000/-रूपये का उपहार स्वरूप चांदी की पायल, बिछिया, 7 बर्तन, प्रेशर कूकर, थाली, गिलास, लोटा, कटोरा दिया जाता है। दम्पत्ति को वस्त्र में तीन साड़ी, पेटीकोट, एक ट्राली बैग भी दिया जाता है। 

सामूहिक विवाह आयोजन को सम्पन्न कराने के लिए 6000/- रूपये खर्च करने का प्राविधान है।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, महेश सिंह, महेन्द्र सिंह, मन्टू पाठक, मोनू पाठक, विपिन जायसवाल, बब्बू सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, मगन शुक्ल, विकास शर्मा, प्रिंस जायसवाल, सुशील चौधरी, राजू पाण्डेय के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.