बस्ती:सपा ने साइकिल रैली निकालकर,जनता से मांगा समर्थन
सपा नेता कविंद्र चौधरी अतुल की अध्यक्षता में निकाली गयी साइकिल रैली
यूपी, बस्ती। जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के बेटे कविंद्र चौधरी अतुल की अध्यक्षता में कप्तानगंज क्षेत्र के कई गांव में साइकिल रैली के माध्यम से समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भ्रमण किया। समाजवादी पार्टी के नेता अतुल चौधरी ने कहा की जनता के बीच साइकिल रैली के माध्यम से जाकर लोगों से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील की जा रही है और कहा कि सभी के बीच में सरलता से पहुंचने का साइकिल एक अच्छा माध्यम है और यही हमारी पार्टी का चुनाव निशान भी है जिस पर चलकर हम लोग जनता के बीच में पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं उन्होंने कहा कि साइकिल का काफिला जैसे ही निकला ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी साइकिल लेकर रैली में शामिल हो गए इससे यह आभास होता है कि लोगों का मन बदल चुका है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा जिला सचिव अतुल चौधरी की अध्यक्षता में साइकिल रैली कप्तानगंज से निकलकर पोखरा बाजार पहुँचकर वापस कई गांव का भ्रमण करते हुए परसपुरा, पगार,लहिलवारा, बढ़या के रास्ते कप्तानगंज कार्यालय पर वापस आई।
जिसमें सपा विधानसभा अध्यक्ष रनबहादुर यादव,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी ह्रदय राम यादव,सुबाष चौधरी,मुकेश जिला पंचायत सदस्य, राकेश चौधरी जिला पंचायत सदस्य, राम सुरेश चौधरी जिला पंचायत सदस्य,चंन्द्र प्रकाश चौधरी प्रधान,सुनील चौधरी नेता,संजय चौधरी,धमेंद्र शर्मा,मोहम्मद इस्माइल रजा,पहलवान यादव, आरके बाबू भारती,अम्बिका निषाद विशनु निषाद,उत्तम शर्मा, राम नेवास भारती, अतुल शर्मा, रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
