बस्ती: सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
बस्ती जिले के गौर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा मिरवापुर में दिवसीय मैच का शुभारंभ हुआ क्रिकेट मैच में क्षेत्र की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आज जुडईपुर व सुकरौली के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच का उद्घाटन पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान बीडीसी राज मणि पाण्डेय द्वारा फीता काटकर किया गया।
खेल समिति के आयोजक कृष्ना गौतम ने कहा कि जनपद के विभिन्न स्थानों की टीमों को क्रिकेट मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 18 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलेगा।
मैच में विजेता टीमों सहित वेस्ट प्लेयर व मैन आफ द मैच को पुरस्कृत किया जाएगा।
क्रिकेट मैच के शुभारंभ के अवसर पर सूरज,प्रदीप पाण्डेय,नवीन,रमन, शत्रुघन मौर्य,फूल चन्द्र शर्मा,विशम्भर नाथ पाण्डेय,प्रमोद मौर्य,सुरेंद्र पाण्डेय,राम कृष्ण चौधरी,वीरेंद्र कनौजिया,रवि गौड़,ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
