बस्ती: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

बस्ती: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में घायल युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
 

मौत की खबर से गांव में मचा कोहराम


पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा


चिलमा बाजार में हुई थी घटना

 

यूपी,बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर व बाइक की भिडन्त में बाइक सवार एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया था। दूसरा युवक भी घायल हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को एम्वुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। जहां से गोरखपुर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया रास्ते में घायल संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के अरखापुर निवासी संदीप पुत्र फूलचन्द्र 22 व सत्येन्द्र पुत्र राम प्रसाद 23 बाइक से चिलमा बाजार आये थे कि लौटते से ट्रैक्टर से उनकी बाइक भिड़ गई। जिससे रोटावेटर से संदीप का पैर कटकर अलग हो गया। वहीं सत्येन्द्र भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर दुबौलिया पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्मुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी भेजा गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया इलाज के लिए जाते समय ही रास्ते में संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुबौलिया पुलिस ने घटना स्थल से ट्रैक्टर व बाइक को कब्जे में ले लिया था। गांव में युवक की मौत होने की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक दो भाई व एक बहन से छोटा था

चिलमा बाजार में ट्रैक्टर व बाइक की भिड़न्त में मृतक संदीप दो भाई एक बहन से छोटा था। बड़ा भाई अमर जीत है। दोनों भाई मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे थे। एक वर्ष पहले संदीप की शादी हुई थी। अभी संदीप के कोई बच्चे नही है। माता पिता खेती करते है। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.