बस्ती: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया पौधरोपण
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज में स्थित प्रताप एजुकेशनल एकेडमी के बच्चों द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी व शिक्षक संकुल बीपी आनंद ने वृक्षारोपण किया।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के दौरान वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनसे हमें ऑक्सीजन के साथ साथ फल,छांव,लकड़ी आदि प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे लिए उपयोगी है। इसकी सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
शिक्षक बीपी आनंद ने बच्चों को जागरूक करते हुए वृक्ष की सुरक्षा हेतु सपथ दिलाई।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश रंजन, प्रधानाचार्य राकेश चौहान,शिक्षक रोहित, राजीव, रेखा वर्मा,प्रदीपा मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
