बस्ती: कप्तानगंज कस्बे में समाजसेवी राज किशोर चौधरी 'डब्ल्यू' को दी गई श्रद्धांजलि
यूपी,बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के चर्चित युवा समाजसेवी राज किशोर चौधरी 'डब्लू' का विगत दिवस हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया था। जिसको लेकर अभी तक पूरे कप्तानगंज कस्बे में शोक व्याप्त है।
बता दें राज किशोर चौधरी 'डब्लू' अत्यंत सरल एवं बेहद मिलनसार व्यक्ति थे तथा समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहते थे। इसके साथ ही वह कृष जिम में बतौर कोच युवाओं को बॉडी बनाने से संबंधित तकनीकी ज्ञान भी देते थे एवं वह स्वयं भी एक अच्छे बॉडी बिल्डर के रूप में जाने जाते थे, उनकी सज्जनता और सरलता से कप्तानगंज क्षेत्र में उनके चाहने वालों की संख्या इतनी ज्यादा थी। उनके आकस्मिक निधन पर कप्तानगंज क्षेत्र सहित आस पास के लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त था। वहीं मंगलवार देर शाम कप्तानगंज स्थित कृष जिम सेंटर पर दिलीप चौधरी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर समाजसेवी मृतक राज किशोर चौधरी 'डब्लू' को श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा मे मुख्य रुप से दयानन्द चौधरी, राजकुमार चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, झिनकान चौधरी,अमरदेव सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी,वीरेंद्र चौधरी, अमन,मधुकर चौधरी, राकेश कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी,अजीत कुमार,रॉकी, अमिनेश, जितेंद्र कुमार,राजन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
