बस्ती: अधिकारियों की अनुपस्थिति में गाड़ी को सौंपा ज्ञापन
यूपी,बस्ती। जिले के हर्रैया तहसील में अधिकारियों की अनुपस्थिति में ज्ञापन का नायाब तरीका अपनाते हुए समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने उपजिलाधिकारी हर्रैया के गाड़ी को ज्ञापन सौंपकर न्याय मांगा, गाड़ी पर ज्ञापन चस्पा कर समाज सेवी ने बताया कि ग्रामसभा थान्हा खास के राम किशुन,मंजू, हरीराम,संजू,सरोज,रेनू, संतोष, शिवदास, दिलीप, लक्ष्मण,मीराकुमारी, पूजा,उषा, पूनम, प्रभू नाथ, कैलाश, शिवकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरूष ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार उनका अंगूठा लगवाकर राशन जब्त कर जाते हैं।
ऐसे में प्रकरण का निष्पक्ष जांच कराते हुए जनता को उनके हक की लूट करने वाले कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि खेद का विषय है कि सरकार द्वारा देय नि:शुल्क सुविधाएं जिम्मेदार डकार रहे हैं।जिसकी शिकायत भी अब सुनने वाला कोई नहीं है मीडिया द्वारा गाड़ी को सौंपे गये सवाल पर समाजसेवी ने कहा की बेटे की शादी में भी पूरा घर खाली नहीं होता फिर ऐसा कौन-सा महोत्सव है कि तहसील में कोई अधिकारी जनसमस्याओं की सुनवाई हेतु उपस्थित नहीं है।
अधिकारियों की अनुपस्थिति में कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा करने का तरीका पुराना हो चुका है अधिकारी कई दिन कार्यालय नहीं आते किन्तु बिना गाडी कहीं नहीं जाते जब वो गाड़ी पर आयेंगे तो जनता की समस्या से अवगत हो जायेंगे।
ऐसे में योगीराज में अब जनता अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनकी गाड़ी से फरियाद करेगी।समाजसेवी द्वारा अपनाते गए इस नायाब तरीके को देखने हेतु तहसील में उपस्थित फरियादियों के साथ साथ कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई।
