बस्ती: जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति

बस्ती:जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति



02 जनवरी को बस्ती पहुंचेगा जन विश्वास रथ



यूपी, बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नेता व समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने शुक्रवार अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जन विश्वास यात्रा की तैयारी बैठक करते हुए सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी ने एक-एक कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दें वही यात्रा प्रमुख हरेंद्र तिवारी व अनिल  उपाध्याय ने सभी को रूट चार्ट के अनुसार अपने अपने पॉइंट पर रहने की बात कही।

भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की सफलता उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर होती है। जिस पार्टी का कार्यकर्ता जितना ज्यादा समर्पित होता है वह पार्टी उतना ही ज्यादा मजबूत होती है। 2 व 3 तारीख को जनपद में रहने वाली जन विश्वास यात्रा मे भी कार्यकर्ताओं की परीक्षा है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने हर कसौटी पर खरे उतरते है।

यह जन विश्वास यात्रा 02 जनवरी को जनपद मुख्यालय से चलकर चिलमा, दुबौलिया संसारीपुर होते हुए कप्तानगंज पहुंचेगी,

हमें हर जगह पर यात्रा का पूरे मनोयोग से स्वागत करना है।अपने अपने गांव के सामने जहां से भी यात्रा होकर गुजरेगी वहां कार्यकर्ता उन सभी लोगों को लेकर पहुंचे जो इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं । 



इस मौके पर राम साहू, सुखराम गौड़, सुनील सिंह ,प्रकाश मद्धेशिया, संदीप मिश्रा, सत्यम मिश्रा, विवेक मिश्रा, गंगाराम पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.