"हमारा आंगन हमारे बच्चे" उत्सव बीआरसी पर हुआ सम्पन्न
यूपी, बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी के विधिवत संचालन हेतु बीआरसी कप्तानगंज में निपुण भारत के अन्तर्गग हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमे बीइओ विनोद कुमार त्रिपाठी एवं सीडीपीओ ने वीणावादिनी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीपप्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के बारे में एआरपी प्रदीप जायसवाल ने विधिवत ढंग से जानकारी साझा किया। सभी एआरपी जय प्रकाश चौधरी, डॉ0 अरविंद निषाद,हरिप्रकाश यादव आदि ने प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। शिक्षकों की तरफ से डॉ0 कञ्चन माला त्रिपाठी प्रधानाध्यापिका नकटीदेई, मंगला प्रसाद मौर्य, सहायक अध्यापक अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पिलखांव, स्कन्द मिश्र सहिजनपुर ने विद्यालयों पर हो रहे शैक्षिक उन्नयन के बारे में जानकारी दी।
कञ्चन माला त्रिपाठी ने अपने विद्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के नियुक्ति की मांग की। स्कन्द मिश्र ने अपने यहां के बच्ची सरस्वती ने मंडल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त की, इसकी जानकारी दी जिसपर सभी लोगो ने बधाई दी।
मंगला प्रसाद मौर्य ने कहा विद्यालयों के विकास हेतु पर्याप्त शिक्षको की नियुक्ति हेतु अपना मत व्यक्त किया।उन्होंने कहा समाज पर्याप्त शिक्षक के बाद विद्यालयों पर अपने बच्चों का नामांकन करवाना चाहता है और सरकार छात्र संख्या के बाद ही शिक्षक देने की पालिसी पर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में बीपी आनंद, रविन्द्र मौर्य,मनीष पाण्डेय, गिरी,प्रमोद ओझा, पंकज वर्मा, परमानंद वर्मा,अनिमेश, अवनीश,प्रियंका,किरन मौर्य,अल्का पटेल प्रमिला, सरिता,आदि उपस्थित रहे।
