पुण्यतिथि पर याद किए गए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 वाइ.डी. सिंह

पुण्यतिथि पर याद किए गए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 वाइ.डी.सिंह


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व एम.एल.सी. सुप्रसिद्ध बालरोग विशेषज्ञ स्व.डा0 वाई.डी.सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र श्वेतांक शेखर सिंह की अध्यक्षता में उनके विद्यालय ए.डी.एकेडमी दुबौलिया बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।




जिसमें जिले व क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय डॉक्टर वाइडी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कप्तानगंज क्षेत्र के भाजपा नेता इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के छोटे पुत्र योगेश मिश्रा ने पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा नेता श्वेतांक शेखर सिंह ने आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.