एक वर्ष में 1093161 लोगों को लगा कोविड का टीका

 एक वर्ष में 1093161 लोगों को लगा कोविड का टीका

बस्ती संवाददाता

बस्ती।16 जनवरी 2021 से 16 जनवरी 2022 के बीच एक वर्ष में कुल 1093161 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होने बताया है कि इसमें 23594 हेल्थ वर्कर तथा 22230 फ्रंटलाइन वर्कर है, शेष 1047337 साठ वर्ष के वरिष्ठ नागरिक है। इसमें से 1024259 लोगों को कोविशील्ड तथा 68092 को कोवैक्शीन लगायी गयी है। 

 उन्होने बताया कि 17 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगो को कोविड टीकाकरण शुरू किया गया। 16 जनवरी 2022 तक कुल 1472077 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 1345081 लोगों को कोविशील्ड तथा 126996 लोगों को कोवैक्शीन लगायी गयी है। 15 से 17 वर्ष के किशोरो को 03 जनवरी 2022 से टीकाकरण शुरू किया गया है। कुल 172848 लक्ष्य के सापेक्ष 126822 किशोरों को फर्स्ट डोज लगा दिया गया है। 

 उन्होने बताया कि जिले को 15 वर्ष से ऊपर किशोरों को टीकाकरण में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त है। 96.85 प्रतिशत फर्स्ट डोज का टीकाकरण में 22वीं तथा 62.55 प्रतिशत सेकेण्ड डोज टीकाकरण कराकर 15वीं रैंक प्राप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.