इं0 वीरेंद्र कुमार मिश्र की टीम ने 16663 नए भाजपा सदस्यों की सूची सौंपी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र की टीम द्वारा लगातार भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। एक माह पूर्व इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र द्वारा 12650 भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की सूची भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला को सौंपी गई थी। लगातार इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र की टीम ने क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए संख्या में इजाफा किया है। आज पुनः भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र की टीम के सक्रिय सदस्य अनिल कुमार उपाध्याय 16663 नए भाजपा सदस्यों की सत्यापित सूची बस्ती कार्यालय में कार्यालय प्रमुख जान पाण्डेय को सौंपी।
कार्यालय में अनिल उपाध्याय ने नए भाजपा सदस्यों की सूची सौंपते समय कार्यालय प्रमुख जान पाण्डेय को मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामना भी दी।
इस मौके पर समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र की टीम के सक्रिय सदस्य गणेश कुमार, अतुल, मनबढ़ चौधरी, शिव मूरत चौधरी,शशि कपूर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
