बस्ती: सीएचसी कप्तानगंज के अंतर्गत 491 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन
कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमके चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत कप्तानगंज के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कठार जंगल, महुआ मिश्र, गड़हा गौतम, बंजरिया, खरका देवरी, पटखौली राजा, तिलकपुर,बनहा, मरवटिया तिवारी,ओझागंज तेलियाडीह में कुल 491 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है वह टीका अवश्य लगवा लें।
बस्ती टाइम्स टीम की आपसे अपील है कि कोविड बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क का प्रयोग करें, भीड़ भाड़ वाली जगह से बचें एवं सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
