गौर सीएचसी में हुआ कोरोना जांच,08 लोग कोरोना पॉजिटिव
यूपी, गौर,बस्ती। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए कोरोना की जांच कराई गयी। जिसमे 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर अधीक्षक डॉ0 अमरजीत ने बताया कि कुल 197 लोगो के जांच कराई गई है। जिसमे स्वास्थ्य केंद्र गौर के 4 स्टाफ और 4 अन्य लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
