मकर संक्रांति के अवसर पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन

मकर संक्रांति के अवसर पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन

यूपी बस्ती। जिले के गणेशपुर मंडल में मूडघाट शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला महामंत्री शालिनी मिश्रा रही।
मुख्य अतिथि ने कहा यह कार्यक्रम आपसी प्रेम व भाईचारे का कार्यक्रम है इसमे किसी तरह का भेदभाव नही है,यह त्योहार एक दूसरे के साथ सहयोग का कार्यक्रम है। सभी को एकजुट होकर सामाजिक भ्रांतियों को समाप्त करना चाहिए एवं भाई चारे की भावना के साथ रहना चाहिए।
कार्यक्रम में व्यवस्थापक राजेश गौड़ के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, मंडल मंत्री देवेंद्र पाल, किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी राजबहादुर यादव, बूथ अध्यक्ष अजय कुमार, गौरव पाल मीडिया प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.