पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी ने कम्बल का किया वितरण

 पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी ने कम्बल का किया वितरण

यूपी बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी द्वारा कप्तानगंज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा झूँगी नाथ धाम में ठंड को देखते हुए कंबल वितरित किया।कप्तानगंज क्षेत्र के अत्यंत सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी द्वारा निरंतर क्षेत्र के लोगों का यथासंभव मदद किया जाता है एवं क्षेत्र में होने वाली किसी भी समस्या के निराकरण के लिए आगे आने वाले


नेताओं में सर्वप्रथम इनका नाम है।कई वर्षों से विनोद चौधरी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों पर साधु संत महात्माओं में एवं जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा झूँगी नाथ धाम पर संत महात्माओं को कंबल वितरित किया गया।

विनोद चौधरी ने कहा कि प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में कंबल वितरण कर पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलते हुए दान पुण्य की परंपरा का निर्वहन करते हैं इससे मन को बहुत संतुष्टि और शांति मिलती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.