वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो इस दिशा में राजस्व विभाग की सक्रियता बढ़ गई है।
नगर बाजार(बस्ती)
कोरोना वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो इस दिशा में राजस्व विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। नायब तहसीलदार बस्ती सदर कृष्ण कुमार मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर आलोक दत्त उपाध्याय ने सोमवार को पिपरा गौतम में भ्रमण कर जन-जन को कोविड वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरुक किया। कोरोना टीका से क्या लाभ होगा यह बताया गया।
इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि कोविड 19 से बचाव को टीकाकारण अत्यंत जरुरी है। इसे लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह पूरी तरह गलत है। हर वर्ग के लोग टीकाकरण को अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बिना किसी भ्रम में फंसे महिला, युवक, व अधेड़ को कोविड का वैक्सीन लगवाना होगा। कहा कि राजस्व से जुड़ी किसी तरह की समस्या हो उसे खत्म किया जाएगा। जनता की हर समस्या का समाधान कराने को जिला प्रशासन गंभीर है। किसी को कहीं से दबाव में आने की जरुरत नहीं है। नजदीकी केंद्र पर जाकर 15से18 वर्ष तक के लोग और महिलाएं व पुरुष कोरोना का टीकाकरण भी करा सकते हैं।
तहसीलदार के इस सार्थक पहल से दर्जनों महिलाएं समझीं और केंद्र पर जाकर कोविड का वैक्सीन अपना और अपने बच्चो को टीका लगवाया। वही विकास खंड अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय ने लोगों को भयमुक्त होकर टीका लगवाने की बात कही और कहा की यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि इस टीकाकरण अभियान में अपनी भूमिका निभाएं और मास्क लगाकर लोगों को जागरूक करें।
खण्ड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि पिछले महीने पिपरा गौतम के एक विद्यालय मे 15से18वर्ष तक के लोगों को टीका लगाया गया था जिसकी वजह से कुछ छात्राएं बेहोश हो गयी थीं,इसी बात को लेकर लोगों मे भ्रम हो गया था, उन्होंने लोगों की भ्रांतियां दूर की उसके बाद 15से 18वर्ष तक के 50 लोगों ने बैक्सीन लगवाया !
