बस्‍ती से जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- समाज को तोड़ रहीं सपा, बसपा और कांग्रेस

  बस्‍ती से जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- समाज को तोड़ रहीं सपा, बसपा और कांग्रेस 

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को गोरक्ष प्रांत के बस्‍ती में जनविश्‍वास यात्रा निकाली। इस मौके पर सभा को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा, लोगों को जोड़ने का काम करती है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस समाज को तोड़ रही हैं। उन्‍होंने कहा कि एक तरफ भाजपा जनविश्वास यात्रा के जरिए प्रदेशवासियों को सुशासन के बारे में बता रही है तो सपा अपना कुशासन बताने में व्यस्त है। हमारे पास नेता, नीति, नीयत और विकास की योजना है तो विपक्षियों के पास सिर्फ खोट है। 

उन्‍होंने कहा कि इनके ज़माने में पांच साल में 700 दंगे हुए थे। पलायन हुआ। लोग घर छोड़कर गए। मां-बेटियां सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज वे सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिया है।

आपको बता दें कि सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों से आयकर विभाग को तीसरे दिन दस करोड़ रुपये की फर्जी खरीद और दस करोड़ की बोगस इंट्री के दस्तावेज मिले हैं, इनकी जांच की जा रही है। इससे पहले मिडिल ईस्ट से करीब 40 करोड़ रुपये के निवेश के कागजात पाए गए थे। आयकर विभाग ने पम्पी जैन और मलिक ग्रुप के कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और हाथरस के 35 परिसरों पर छापेमारी की थी। रविवार तक कानपुर और लखनऊ सहित 23 परिसरों की जांच हो गई। अभी भी 12 और जगहों पर छानबीन चल रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.