भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका,लगाए मुर्दाबाद के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में षणयंत्र करने के लिए पंजाब सरकार को दोषी मानते हुए भारतीय जनता पार्टी के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया मंडल के नेता सुनील सिंह ने पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुनील सिंह की अध्यक्षता में दुबौलिया चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर विरोध जताया, उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय जय कार की
भाजपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में अपनी हार दिख रही है। इसी के चलते द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है। जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
इस मौके पर भगवान बक्स सिंह,शैलेंद्र धर द्विवेदी, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, विश्वनाथ अग्रहरी, शत्रुघ्न सिंह, मनोज सिंह, राजेंद्र राजभर,दिनेश धर द्विवेदी, बाबू राम चौधरी, यादराम यादव, गंगेश सिंह, गजेंद्र सिंह, अवधेश अग्रहरी, मित्रसेन पाण्डेय, श्री राम सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
