पाऊं में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
संवाददाता: ज्ञान चंद्र द्विवेदी
गायघाट। बुधवार को विधानसभा महादेवा के पाऊं कस्बा स्थित सोमेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर परिसर में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान व विधानसभा महादेवा के संयोजक प्रद्युम्न शुक्ला की अगुवाई में एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आम चुनाव नहीं है। इस चुनाव पर देश ही नहीं पूरे विश्व की निगाह टिकी हुई है। क्यों कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को सशक्त किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते भी उन्होंने कहा कि आप लोग अपना काम का छोड़कर पार्टी के जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार में लग जायें। समय बहुत कम बचा हुआ है।
विशिष्ट अतिथि व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से विपक्षी बौखला गए हैं और तरह-तरह का आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है।
कार्यक्रम को अभिषेक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राम आशीष गोस्वामी व शिव कुमार यादव ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम आयोजक प्रद्युम्न शुक्ला ने चौपाल में आये क्षेत्रीय लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।
चौपाल के बाद उक्त नेताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर पत्रक वितरण करते हुए लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा के जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर गणेश गोस्वामी, दीनानाथ गोस्वामी, बृजमोहन गोस्वामी के अलावा दीन मोहम्मद उर्फ भोला, एजाज अहमद, नसरुलाह, पीर मोहम्मद, नवी मोहम्मद, आजम, सदरेआलम, गुड्डू, मोबारक, रशीद, मोहम्मद आजम, सुफियान अहमद, सद्दाम मोहम्मद, मोहम्मद दीन, मोहम्मद वसीम, सलमान सहित तीन दर्जन से ज्यादा अल्पसंख्यक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
पाऊं में अल्पसंख्यकों को भाजपा की सदस्यता दिलातें भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी