भाजपा नेता राणा नागेश प्रताप सिंह बनाए गए कप्तानगंज विधानसभा संयोजक

 भाजपा नेता राणा नागेश प्रताप सिंह बनाए गए कप्तानगंज विधानसभा संयोजक

यूपी बस्ती।   कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के पुत्र राना नागेश प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी ने कप्तानगंज विधानसभा का संयोजक बनाया है।

वर्तमान चुनाव में कार्यकर्ताओं को पदासीन करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का एक समूह तैयार किया है जिस के क्रम में बस्ती भाजपा जिला कार्यकारिणी ने भाजपा नेता राणा नागेश प्रताप सिंह को कप्तानगंज विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया है संयोजक के पद पर जिम्मेदारी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

राणा नागेश प्रताप सिंह को विधानसभा संयोजक बनाए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल भाजपा आईटी के पदाधिकारी रवि तिवारी डॉक्टर सुभाष पांडे सुनील कुमार सिंह नवल किशोर सिंह राजदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.