बस्ती: नारी शिक्षा चौपाल में लैंगिक समानता के लिए लिया गया संकल्प
- नारी सम्मान में लगाई गई चौपाल
- महिला सशक्तिकरण के प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
- बाल विकास परियोजना अधिकारी मिथिलेश बौद्ध रही मुख्य अतिथि
बस्ती: जेंडर इक्विटी के अंतर्गत नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन बीआरसी कप्तानगंज पर आयोजित किया गया। जिसमें ब्लाक के सभी महिला शिक्षिकाओं एवं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने ने प्रतिभाग किया। सभी ने नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा को लेकर संवाद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी मिथलेश बौद्ध रही।बीआरसी कप्तानगंज के अंतर्गत सभी न्याय पंचायत की महिलाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण से संबंधित स्टाल लगाए गए।
जिसमें साथ न्याय पंचायतों ने प्रतिभाग किया
न्याय पंचायत में नयकापार आकर्षण का केंद्र बना रहा।
शिक्षिका अजिता भारती ने नारी सशक्तिकरण पर सुंदर पोस्टर बना कर स्टाल में लगाए थे। जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही सीडीपीओ मिथलेश बौद्ध ने सभी क्षेत्रों से आई हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नारी सशक्तिकरण के तहत सरकार लगातार महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़े क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें।
सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं की विशेष सुरक्षा के इंतज़ाम किये गए हैं। सरकार समान अधिकार क्षेत्र की दिशा में काम कर रही है, जिससे लैंगिक समानता बनी रहे।
इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शिक्षक झिनकान चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में शिक्षक बीपी आनंद महिला हेल्पलाइन 1090, 181,112,1076,1098,102,108 सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर रंजू जायसवाल व मंगला मौर्या द्वारा किया गया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, चंद्र मोहन यादव,स्कंद मिश्रा अखिलेश मिश्रा, चंद्र भूषण दुबे, राजेंद्र वर्मा, मनीष पाण्डेय, अमित गिरी, रविंद्र मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

