बस्ती: दुबौलिया पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
बस्ती। जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में विगत दिनों कूड़ा जलाने विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं थानाध्यक्ष दुबौलिया मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या आरोपी नूरतारा पत्नी रईस तथा रईस पुत्र हनीफ को आज दुबौलिया थाना क्षेत्र के ललहवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध दुबौलिया थाने में हत्या सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था, उन्होंने बताया कि शेष एक अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है,जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

