बस्ती: नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन
बस्ती। जनपद के कप्तानगंज विकासखंड के दुबौली दुबे गांव में श्री चंडी आयोजन समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से बासंतिक नवरात्रि के अवसर पर गांव में बनी मां दुर्गा मंदिर के परिसर में नव दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
शनिवार की देर शाम बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं बच्चियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई महिलाओं द्वारा गांव के समीप से गुजरने वाली नदी का जल कलश में भरते हुए देर शाम तक आचार्य द्वारा पूजा-पाठ करते हुए कलश स्थापना की गई।
यज्ञ संरक्षक के रूप में आचार्य श्री हरीश चंद्र शुक्ल एवं आचार्य राकेश पाण्डेय जी द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है।
यजमान के रूप में मोहरा देवी एवं शत्रुघन दूबे द्वारा कथा श्रवण किया जा रहा है।
श्री चंडी यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य गिरजेश दुबे जानकारी दी कि श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन मां दुर्गा मंदिर दुबौली दुबे में किया गया है। यह नौ दिवसीय कथा 2 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल रामनवमी तक चलेगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थापक अर्चना राजेश दुबे ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन गांव में किया गया है।
उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक वेद परायण पाठ 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पूजन एवं आरती 3:00 बजे से हवन प्रारंभ एवं 6:00 बजे आरती की जाती है।
देर शाम राष्ट्र धर्म विज्ञान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,विचार गोष्ठी एवं विद्वान आचार्यों द्वारा देर रात तक धार्मिक प्रवचन किया जाता है।
व्यवस्थापक श्रीमती अर्चना राजेश दुबे क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है।
इस मौके पर अखिलेश दूबे,राकेश दूबे,बुद्धि सागर दूबे,शिवनाथ चौवे,ओम प्रकाश दुबे,राजित प्रसाद,अनिल दूबे, देवेन्द्र त्रिपाठी,मनीष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

