बस्ती: हरैया में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने राम सागर वर्मा,मंत्री राम पियारे



बस्ती: हरैया में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने राम सागर वर्मा, मंत्री राम पियारे



हरैया में शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न



अध्यक्ष पद पर राम सागर वर्मा को मिली जीत



यूपी, बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ त्रैवार्षिक अधिवेशन में हरैया ब्लाक के अध्यक्ष पद के लिए आज दोपहर बाद शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। 

जिसमें हरैया ब्लॉक अध्यक्ष पद के अधिवेशन में दो उम्मीदवारों ने राज कुमार तिवारी व राम सागर वर्मा ने दावेदारी की थी। जिसमे निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष रामसागर वर्मा को 236 वोट मिले और उन्होंने हरैया के शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का पद अपने नाम किया। वही अध्यक्ष पद पर रहे राजकुमार तिवारी को 208 वोट से संतोष करना पड़ा। 

ब्लाक मंत्री पद हुए दो लोगों के चुनाव में राम पियारे को 251 व संजय कुमार को 188 वोट मिले। मंत्री पद पर राम पियारे निर्वाचित हुए। 

शनिवार दोपहर बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राम सागर वर्मा, मंत्री राम पियारे, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, संयुक्त मंत्री अभिषेक मौर्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम वर्मा नामित हुए।


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष राम सागर वर्मा व मंत्री बने राम पियारे ने मताधिकार का प्रयोग करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह,मंत्री बालकृष्ण ओझा,दुर्गेश यादव,सुधीर तिवारी,शिवपूजन आर्य,अखिलेश पाण्डेय, संतोष मिश्र,हरेंद्र यादव, शिव प्रकाश सिंह, गिरजेश बहादुर सिंह,नरेंद्र वर्मा,अशोक वर्मा,अजय कनौजिया, सत्यराम वर्मा,संजीव सिंह, संदीप सिंह,अभिषेक मौर्य,राम सागर प्रजापति,सुरेश गौड़,आज्ञाराम वर्मा, मीरा चौधरी, ममता,सोनिया,अमरचंद्र, निरूपमा,सरिता, रजनीश यादव, उमाकांत शुक्ला,आनंद सिंह,राघवेंद्र पाण्डेय,सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.