बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर का पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(ज्ञानचंद्र द्विवेदी)

 17 वर्षीय किशोर का पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस




बस्ती। पाऊं गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का शव सोमवार शाम पेंड से लटकता मिला, देखने से पता चल रहा था कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बेटे के आकस्मिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक विजय पिछले वर्ष गायघाट स्थित गुरुशरण पाल जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। 

परिवार वालों के अनुसार रोजाना की तरह आज भी दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से खाना खाकर विजय भैंस चराने गया था। पाऊं गांव स्थित राम जानकी मार्ग से पूरब गन्ना के कांटे के पास विजय गांव के अन्य लोगों के साथ भैंस चरा रहा था। शाम करीब पांच बजे वह अचानक गायब हो गया और आधे घंटे बाद गन्ना कांटा के पूरब ओझा की बगिया में रस्सी के सहारे उसका शव लटकता दिखा। चरवाहों की निगाह पड़ते ही शोर-शराबा शुरू हुआ और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.