बस्ती: खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया ने चार दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

बस्ती: खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया ने चार दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ



यूपी,बस्ती। जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबौलिया में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षक शिक्षा मित्रों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने किया।

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया प्रशिक्षण का उद्देश है कक्षा 1 से 3 तक के सभी बच्चों में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की दक्षता प्राप्त करना है। बुनियादी साक्षरता की वार्षिक साप्ताहिक शिक्षण योजना की संरचना समय का नियम आकलन प्राप्त करना हैI प्रशिक्षण में एआरपी अनिल कुमार तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रवि शंकर यादव,धर्मेंद्र कुमार,महेंद्र लाल श्रीवास्तव ने निपुण भारत मिशन के बारे में जानकारी देते कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सके।

     प्रशिक्षण में शिक्षक जगन्नाथ वर्मा,मुन्नी सिंह, रजनी सिंह, संजय सरोज, मस्तराम यादव, विजय कुमार सहित शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.