भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने झंडारोहण के बाद निकाली तिरंगा यात्रा
यूपी, बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी कप्तानगंज के मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने हाईवे पर स्थित अपने भवन पर साथियों के साथ झंडारोहण करने के बाद पूरे कस्बे में गाजे-बाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली और आमजन को स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कप्तानगंज कस्बे के सर्वेश गुप्ता शिव बहादुर मौर्य सुनील कुमार सिंह अमर सिंह राजदीप सिंह रमाकांत विश्वकर्मा उमाकांत सहित युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे कस्बे में पैदल मार्च किया एवं सभी से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
पूरे दिन आजादी के अमृत महोत्सव पर कस्बे में चहल-पहल दिखाई दी लगातार कई विद्यालयों के एवं कस्बे के व्यापारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया जिस के क्रम में प्रथम पाली में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं दूसरी पाली में शाम के समय तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे कस्बे में पैदल मार्च किया गया।


