बस्ती कैली रोड पर होमगार्ड के जवानों ने निकाली तिरंगा

 बस्ती कैली रोड पर होमगार्ड के जवानों ने निकाली तिरंगा


शासन के निर्देश के क्रम में जिला कमांडेंट होमगार्ड्स बस्ती अन्तिम कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सहायक कमांडेंट राम चरन सिंह व ब्लाक आर्गनाइजर गिरजेश शुक्ल के पर्यवेक्षण में पूरे जनपद में होमगार्ड जवानों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालकर आम जनमानस को जागरूक किया गया। होमगार्ड्स कमांडेंट बस्ती मंडल अंतिम कुमार सिंह के नेतृत्व में बस्ती कैली रोड के रामपुर तिराहे से जिला होमगार्ड कार्यालय बस्ती तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

कंपनी कमांडर हरिशंकर उपाध्याय की अगुवाई में करीब 200 से ज्यादा होमगार्ड सुरक्षाकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कैली रोड पर हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

सुरक्षाकर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय व वंदे





मातरम का नारा लगाते हुए पैदल मार्च किया एवं आम जनमानस को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक किया।

मुख्य अतिथि हरैया विधायक अजय सिंह व एडीएम बस्ती अभय कुमार मिश्र मौजूद रहे।

होमगार्ड्स कार्यालय पर लिटिल फ्लावर स्कूल बस्ती के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमे छात्रा हर्षिता, श्रेया वर्मा,श्रृष्टि ने देश भक्ति गानों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्लाटून कमांडरआरपी सोनी साधुराम,मनोज कुमार वर्मा,इंद्रमणि तिवारी,दया शंकर मिश्र,रघुनंदन यादव इंद्र पाल वर्मा, रण चंडी,उदय नारायन, राजेंद्र सिंह,संजय सिंह,विजय मिश्र सहित अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.