स्कूल के बाउंड्रीवाल में गुणवत्ता विहीन सामग्री प्रयोग करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
बस्ती। दुबौलिया विकासखंड के बर्दिया लोहार ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अखनपुर में ग्रामीणों ने गांव में बन रहे स्कूल की बाउंड्री में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है । ग्रामीणों ने बताया है कि उनके गांव में जूनियर हाई स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्री वाल मनरेगा के तहत बनवाया जा रहा है जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा बाउंड्री वाल हेतु अत्यंत गुणवत्ता विहीन सामान का प्रयोग किया जा रहा है जिससे भविष्य में कभी भी बाउंड्री वाल गिर सकती है तथा बच्चों के लिए भी हमेशा खतरा बना रहेगा ग्रामीणों ने शिकायत के माध्यम से मामले की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण सामान के प्रयोग का निर्माण कराने की मांग की है। वही मामले को लेकर गांव के मिलन चौहान पुत्र अलगू ने बताया कि हमने बाउंड्री वाल का वीडियो बनाकर खंड विकास अधिकारी दुबौलिया को भेज दिया लेकिन फिर भी अभी तक कार्यवाही नहीं हुई वहीं इसी गांव के राम कुमार चौहान पुत्र सीताराम ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई आइजीआरएस पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की गई लेकिन फिर भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की मांग की है।

