श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर काली मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर काली मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन




बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक अंतर्गत बरसांव बरकटहिया गांव में स्थित माता महाकाली के मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिस का समापन आज देर शाम हुआ रात में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के उपरांत कल यानी शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

ग्राम पंचायत के शिक्षक मुकेश सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता के सौजन्य से प्रतिवर्ष अखंड रामायण के समापन के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होकर हर्ष उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाते है।

अखंड रामायण पाठ का वाचन ग्राम पंचायत के अग्रणी वर्ग के विद्वानों द्वारा किया जाता है जिसमें सभी उम्र के लोग उपस्थित होकर श्री रामचरितमानस पाठ का वाचन करते है।

आज शाम में अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ।

रात में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें ग्राम पंचायत के भगवान बक्स सिंह,श्रीराम सिंह, अरविंद सिंह, मानसिंह, अंकित सिंह, मुकेश सिंह, संजय सिंह, अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.