गणेश उत्सव की तैयारी में जुटे मूर्तिकार

 गणेश उत्सव की तैयारी में जुटे मूर्तिकार



गणेश उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। मूर्तिकार गणेश प्रतिमा को आकार देने में जुटे हुए हैं। विघ्नहर्ता के आकर्षक मूर्ति की बुकिंग समितियों ने अभी से कराना शुरू कर दी है। छोटे-छोटे गणेश की मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है।

साथ ही मूर्तिकार दुर्गा पूजा व लक्ष्मी पूजा की तैयारी में भी लगे हैं।

कप्तानगंज कस्बे में कलकता से मूर्ति बनाने आए सुनील पाल ने बताया कि इस वर्ष महंगाई का असर गणेशजी की मूर्ति पर भी पड़ने लगा है। यहां मिट्टी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं मूर्ति निर्माण में सहायक अन्य सामग्री के दाम में भी वृद्वि के चलते गणेश जी की प्रतिमा की कीमत इस साल बढ़ गई हैं।

उन्होंने बताया कि सभी मूर्तियां ईको फ्रेंडली हैं। इन्‍हें सहज मिट्टी से तैयार किया गया है। मूर्तियों को रंगने के लिए प्राकृतिक रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है, ताकि विसर्जन के बाद तालाब और नदी का पानी दूषित न हो। मूर्ति बनाते समय पहले रेत और घास वाली मिट्टी लगाई जाती है, फिर दूसरी परत बेले मिट्टी की होती है। अंत में अटेल मिट्टी की परत लगाई जाती है।

गणेश चतुर्थी के बाद मूर्तिकार दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.