निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षको के दूसरे बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज राजेश कुमार ने चार दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ
बस्ती जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र कप्तानगंज पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षक व शिक्षा मित्रों के दूसरे बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण में कुल 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण 27 अगस्त शनिवार से 30 अगस्त मंगलवार तक संचालित होगा।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण दो अलग-अलग सभागार में आयोजित किया गया है। जिसमें 50/ 50 की संख्या में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया निपुण भारत मिशन का उद्देश्य है तीसरी कक्षा के अंत तक छात्र को पढ़ने, लिखने व अंकगणित को सीखने की क्षमता विकसित की जाएगी। यह योजना बच्चों के विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगी। निपुण भारत योजना के माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में एआरपी प्रदीप जायसवाल,हरिकेश यादव,जय प्रकाश,अरविंद निषाद,राम केवल ने निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आने वाले विषयों के बारे में शिक्षकों को जानकारी देते हुए शिक्षण कला की तकनीकियों के बारे में बताया।
एआरपी प्रदीप जायसवाल ने कहा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके। इसके लिए समय समय से शिक्षकों व शिक्षामित्रो सहित अन्य पठन पाठन में सम्मिलित सहकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को अध्यापन की नई तकनीकियों के बारे में जानकारी दी जाती है। शिक्षक अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करें, जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके।
इस अवसर पर शिक्षक हरेंद्र यादव,बीपी आनंद,शिव प्रकाश सिंह,प्रमोद कुमार ओझा,चंद्रमोहन यादव,मंगला मौर्य,गिरजेश दूबे,सच्चिदानंद मिश्रा,शैलेंद्र मिश्रा,असद जमाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

